Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जोस बटलर ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए इस टीम पर लगाया दांव, कहा-बेहद मजबूत है

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत इस शुक्रवार से हो रही है। दोनों टीमें इस दौरान पांच मैचों की सीरीज खेलेंगी। सीरीज शुरू होने से पहले लिमिटेड ओवर क्रिकेट में इंग्लैंड टीम के उपकप्तान जोस बटलर का मानना है कि हर फॉर्मेट में मजबूत भारत घरेलू मैदान पर इस साल टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के मामले में उनका फेवरेट है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ विश्व कप में टूर्नामेंट आयोजित करने वाली टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन जब घरेलू मैदान पर खेलने की बात आती है तो टीम इंडिया हर फॉर्मेट में काफी मजबूत नजर आती है और उसमें टी-20 क्रिकेट भी शामिल है।

पीटीआई से बात करते हुए बटलर ने कहा कि, 'भारत में कुछ महीने बाद हमें टी-20 वर्ल्ड कप खेलना है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले हमें इस देश में पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है, जो कि हमारे लिए फायदेमंद साबित होगी और वर्ल्ड कप की तैयारी करने का मौका भी मिलेगा। बटलर ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम को लेकर भी अपनी राय रखी। इस मैदान पर ही पूरी टी-20 सीरीज खेली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बात की संभावना है कि इस ब्रैंड न्यू स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप के भी कुछ मैच खेले जाएंगे, तो ऐसे में यहां खेलने से हमें वर्ल्ड कप की तैयारी करने का बेहतरीन मौका मिलेगा।

बटलर ने हाल ही में यह माना कि आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट से होने वाले आर्थिक फायदे की अनदेखी नहीं की जा सकती लेकिन उन्होंने कहा कि ईसीबी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए उन्हें आईपीएल से बाहर रहने को कभी नहीं कहा। बटलर भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद स्वदेश लौट गए थे। वह अब लिमिटेड ओवरों की सीरीज के लिए लौटे हैं और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने के बाद ही जाएंगे।

आईपीएल से इंग्लैंड टीम के मैचों की तारीखों का टकराव होने की स्थिति पर बटलर ने कहा कि कुछ खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को आईपीएल के फायदे पता हैं। यह बड़ा टूर्नामेंट है और इससे काफी कमाई होती है। इसके अलावा अनुभव भी मिलता है। शेड्यूल कठिन है और इसमें संतुलन नहीं है। ईसीबी और खिलाड़ी संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।



Herald