Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत-पाकिस्तान के बीच इस साल खेली जा सकती है टी20 सीरीज : रिपोर्ट

भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से क्रिकेट संबंध बहाल हो सकते हैं। दोनों देशों के बीच इस साल तीन मैचों की टी20 मैचों की सीरीज खेली जा सकती है। पाकिस्तानी ऊर्दू अखबार डेली जंग की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देश इस साल टी20 मैचों की एक छोटी सी सीरीज खेल सकते हैं। अखबार ने उच्चपदस्थ सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी मुल्क भारत के साथ एक द्विपक्षीय सीरीज खेलने पर विचार कर रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी ने पहले तो इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। लेकिन बाद उन्होंने कहा है कि उन्हें इसके लिए (सीरीज) तैयारी करने को कहा गया है।

सूत्रों ने कहा है कि दोनों टीमों में तीन मैचों की टी20 सीरीज हो सकती है और इसके लिए छह दिन के विंडो की तलाश जारी है। अखबार ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच अगर सीरीज की शुरुआत होती है तो, भारतीय टीम पाकिस्तान के दौरे पर आएगी क्योंकि पिछली बार जब 2012-13 में दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज थी, तो पाकिस्तान टीम ने भारत का दौरा किया था।

हालांकि, पीसीबी के चेयरमैन एहसान मनी ने कहा है कि इस सीरीज को लेकर अभी तक किसी ने भी उनसे संपर्क नहीं किया है और ना ही इस संबंध में भारतीय बोर्ड ने उनसे बातचीत की है।भारत और पाकिस्तान ने 2012-13 के बाद से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली हैं। लेकिन दोनों टीमें आईसीसी के टूर्नामेंटों में एक-दूसरे के खिलाफ खेलती आ रही है।



Herald