Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई इंडियंस से जुड़ें केरल का ये बल्लेबाज , सिर्फ 2 मैच खेलने का है अनुभव

पांच बार के आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 14वें सत्र के लिए केरल के बल्लेबाज रोजित गणेश को अपनी टीम में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया है. 27 वर्षीय रोजित ने पिछले महीने ही विजय हजारे ट्रॉफी के जरिए लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू किया था


रोजित गणेश ने विजय हजारे ट्रॉफी में सिर्फ दो मैच खेले थे. उन्होंने डेब्य मैच में उत्तर प्रदेश के खिलाफ नाबाद 6 रन बनाए थे जबकि रेलवे के खिलाफ दूसरे मैच में 4 रन बनाकर आउट हो गए थे.

रोजित गणेश ने अब तक एक भी टी20 मैच नहीं खेला और रणजी ट्रॉफी में भी वो अब तक डेब्यू नहीं कर सके. हालांकि इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस को केसीए प्रेसिडेंट टी20 कप के जरिए आकर्षित किया. रोजित गणेश ने बल्लेबाजी के अलावा लेग स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ दो ओवर गेंदबाजी भी की थी.



Herald