Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मॉर्गन ने बताया, हरभजन को केकेआर ने टीम में क्यों किया शामिल?

अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को टीम में शामिल करने से भले ही कुछ लोग हैरान हो गए हों, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान ऑयन मॉर्गन ने टीम के इस फैसले का बचाव किया. मॉर्गन ने बुधवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में चेन्नई की धीमी पिचों को ध्यान में रखते हुए इससे उनका स्पिन विभाग मजबूत होगा. 40 साल के हरभजन ने पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हुए लीग के सीजन में नहीं खेलने का फैसला किया था, उन्हें दो बार की आईपीएल चैंपियन केकेआर ने दो करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा था जबकि नीलामी के पहले दौर में वह बिके नहीं थे.


वह इस तरह कोलकाता के स्पिन विभाग में जुड़ेंगे जिसमें सुनील नारायण, शाकिब अल हसन, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं. केकेआर के कप्तान मॉर्गन ने वर्चुअल मीडिया कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हरभजन को जोड़ने से हमारी टीम मजबूत हुई है. जब आप हमारे स्पिन विभाग को पूरी तरह से देखेंगे तो यह टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ में से एक है और यह तथ्यात्मक भी है. कोरोना वायरस महामारी (COVID-19) के चलते आईपीएल-2021 नौ अप्रैल से 30 मई तक छह स्थलों पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें कोई भी टीम अपने घरेलू मैदान पर नहीं खेलेगी.

भारतीय टीम से काफी वक्त से बाहर चल रहे हरभजन सिंह के पास अंतरराष्ट्रीय मैचों का भी बड़ा अनुभव हैं. उन्होंने अपने करियर में अब तक 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. उनके नाम टेस्ट में 417, वनडे में 269 और टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में 25 विकेट हैं. उनके पास ओवरऑल 265 टी20 मैचों का अनुभव है जिसमें उन्होंने कुल 235 विकेट लिए हैं.



Herald