Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन और यूसुफ के बाद इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को भी हुआ कोरोना

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और यूसुफ पठान के बाद अब सुब्रमण्यम बद्रीनाथ को भी कोरोना हो गया है. इन सभी ने हाल ही में वर्ल्ड रोड सेफ्टी टी20 सीरीज में हिस्सा लिया था. बद्रीनाथ ने खुद कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी. फिलहाल वह घर पर ही क्वारंटीन हैं.


गौरतलब है कि वर्ल्ड रोड सेफ्टी टी20 सीरीज में इंडिया लीजेंड्स की टीम के अब तक तीन खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. वहीं माना जा रहा है कि आगे और भी खिलाड़ी जांच में पॉजिटिव पाए जा सकते हैं. बद्रीनाथ से पहले पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर यूसुफ पठान भी कोविड-19 पॉजिटिव आये थे. बद्रीनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘मैं सभी जरूरी एहतियात बरत रहा था और नियमित रूप से टेस्ट करवा रहा था. फिर भी मैं कोविड-19 पॉजिटिव आया और मुझे कुछ हल्के लक्षण हैं. मैं सभी प्रोटोकॉल का पालन करूंगा और घर पर ही सभी से अलग रह रहा हूं और अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार काम कर रहा हूं।

बता दें कि बद्रीनाथ ने 2018 में क्रिकेट के साभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. बद्रीनाथ ने भारत के लिए दो टेस्ट, सात वनडे और एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है. टेस्ट में उनके नाम 68 रन, वनडे में 79 रन और टी20 इंटरनेशनल में 43 रन हैं. इसके अलावा बद्रीनाथ ने आईपीएल के 95 मैच भी खेले हैं. वह लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा रहे थे. इस लीग में उन्होंने 30.66 की औसत और 118.89 के स्ट्राइक रेट से 1441 रन बनाए.



Herald