Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सानिया और अंकिता रैना बिली जीन किंग कप विश्व ग्रुप प्लेऑफ में भारत की चुनौती की अगुआई करेंगी

नई दिल्ली
 अनुभवी खिलाड़ी सानिया मिर्जा और देश की शीर्ष रैंकिंग वाली सिंगल्स टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना लातविया के खिलाफ अगले महीने होने वाले बिली जीन किंग कप विश्व ग्रुप प्लेऑफ में भारत की चुनौती की अगुआई करेंगी।

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआइटीए) ने टूर्नामेंट के लिए पांच सदस्यीय टीम घोषित की। टीम में सानिया और अंकिता के अलावा करमन कौर थांडी, युवा जील देसाई और रुतुजा भोंसले को भी जगह मिली है। पिछले साल टीम की सदस्य रहीं रिया भाटिया टीम में रिजर्व खिलाड़ी होंगी। टीम की कप्तानी विशाल उप्पल को सौंपी गई है।

यह दो दिवसीय मुकाबला 16 अप्रैल से जुरमाला के लाइलुपे के राष्ट्रीय टेनिस केंद्र के इंडोर हार्ड कोर्ट पर खेला जाएगा। पुरुषों के डेविस कप में दो सिंगल्स मुकाबलों के बाद डबल्स और फिर दो रिवर्स सिंगल्स खेले जाते हैं, जबकि बिली जीन कप प्रारूप में डबल्स सबसे अंत में खेला जाता है। ऐसे में सानिया का अनुभव तभी काम आएगा जब अन्य भारतीय खिलाड़ी मुकाबले को अंतिम मैच तक लेकर जाएंगी। जील (614 रैंकिंग) को उनसे बेहतर रैंकिंग वाली रिया (359 रैंकिंग) पर तरजीह देने के बारे में पूछने पर चयन समिति के सूत्र ने कहा कि खिलाडि़यों चयन करने से पहले हाल के नतीजों पर विचार किया गया।

मार्च 2020 में दुबई में हुए एशिया/ओसियाना ग्रुप ए मुकाबले में दूसरे स्थान पर रहने के बाद भारत ने पहली बार विश्व ग्रुप प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। लातविया को अपने ग्रुप में अमेरिका के खिलाफ 2-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

The post सानिया और अंकिता रैना बिली जीन किंग कप विश्व ग्रुप प्लेऑफ में भारत की चुनौती की अगुआई करेंगी appeared first on Bhavtarini.