

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 1-2 से पिछड़ गई है। कप्तान विराट कोहली ने नॉटआउट 77 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन जोस बटलर की ताबड़तोड़ नॉटआउट 83 रनों की पारी उस पर भारी पड़ गई। टीम इंडिया की इस हार के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। रणवीर का स्पोर्ट्स में काफी इंटरेस्ट है और वह 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया पर बन रही फिल्म में कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे।

रणवीर ने ट्विटर पर लिखा, 'कोई ना... बस इंतजार करिए जसप्रीत बुमराह की वापसी का... फिर यह बिल्कुल अलग कहानी होगी।' बुमराह इस टी20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। बुमराह ने हाल में स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन से शादी की है और फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भारत को इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है, जिसमें बुमराह की वापसी हो सकती है।

मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रन बनाए। विराट कोहली के अलावा और कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने तीन विकेट लिए। जवाब में इंग्लैंड ने दो विकेट गंवाकर 18.2 ओवर में ही 158 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
Koi naa.
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) March 16, 2021
Just wait till @Jaspritbumrah93 returns.... It will be a different story.
???????????????????????????????? #INDvENG
Herald