Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुमित नागल की प्रीक्वार्टर फाइनल में जगह पक्की

ब्यूनस आयर्स
 भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल का शानदार खेल जारी है। एटीपी ब्यूनस आयर्स के मुख्य ड्रॉ के अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए नगाल ने प्रीक्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस भारतीय स्टार खिलाड़ी ने अपने शानदार खेल से मैच को एकतरफा बना दिया। प्रीक्वार्टर फाइनल में अब नागल का सामना दूसरी वरीय चिली के क्रिस्टियन गेरिन से होगा।

नागल ने मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में विश्व नंबर-100 पुर्तगाल के जोआओ सौसा को मात दी। भारतीय सिंगल्स स्टार खिलाड़ी ने इस मुकाबले में पुर्तगाली खिलाड़ी को टिकने नहीं दिया। नागल की एटीपी टूर इवेंट के मुख्य ड्रॉ में यह पहली जीत है। उन्होंने मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में सौसा को दोनों ही गेम में बिना किसी भी प्वाइंट दिए हराया। पहले सेट में एक के बाद एक दमदार शॉट लगाते हुए नगाल ने 6-0 से जीत हासिल की।

The post सुमित नागल की प्रीक्वार्टर फाइनल में जगह पक्की appeared first on Bhavtarini.