.jpg)
.jpg)
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर शनिवार को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। मास्टर ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। इस पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने तंज कसा। उन्होंने लिखा- कृपया कोई मुझे बताए, आखिर क्यों किसी को दुनिया को बताने की जरूरत पड़ती है कि वह कोरोना पॉजिटिव है? यहां शायद उनका इशारा सचिन की ओर था।
Can someone please tell me, why you need to announce it to the world, that you have Covid?! ????????♂️
— Kevin Pietersen???? (@KP24) March 27, 2021
इस पर ढेरों लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है। इसमें युवराज सिंह भी शामिल हैं। उन्होंने पीटरसन पर सवाल दागते हुए लिखा- और यह सवाल आज ही आपको क्यों सूझा? इससे पहले क्यों नहीं? युवी ने साथ ही दूसरे रिप्लाय में लिखा- हाहाहा सिर्फ तुम्हारी टांग खींच रहा था। केपी ने हालांकि युवी का जवाब नहीं दिया।
Can someone please tell me, why you need to announce it to the world, that you have Covid?! ????????♂️
— Kevin Pietersen???? (@KP24) March 27, 2021
सचिन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा था, 'हल्के लक्षण के बाद मैं आज कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। मैं इस महामारी से संबंधित सभी जरूरी प्रोटोकॉल को पालन कर रहा हूं। मैं सभी हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को धन्यवाद देता हूं जो मुझे पूरे देशभर से सपोर्ट कर रहे हैं। सभी अपना ध्यान रखें।' देश में कोरेाना वायरस ने एक बार फिर पैर पसारना शुरू कर दिया है।
Herald