लंदन
चेल्सी ने यहां शेफील्ड युनाइटेड को क्वार्टर फाइनल में 2-0 से हराकर एफए कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही चेल्सी पांच सत्रों में चौथी बार अंतिम चार में पहुंचा है। चेल्सी 24वें मिनट में ही मैच में 1-0 से आगे हो गया जब ओलिवर नॉर्वुड आत्मघाती गोल कर बैठे और इसका खामियाजा युनाइटेड को हार के रूप में चुकाना पड़ा।
युनाइटेड की टीम इसके बाद कोई गोल नहीं कर पाई बल्कि मैच के इंजुरी समय (90+2वें मिनट) में एक गोल और खा बैठी। हाकिम जीक ने बॉक्स के अंदर से गोल करके चेल्सी का जीत का अंतर बढ़ा दिया। इससे पहले शनिवार देर रात को खेले गए अन्य क्वार्टर फाइनल मैच में मैनचेस्टर सिटी ने एवर्टन को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
जब मैच अतिरिक्त समय में जाने की स्थिति में दिख रहा था तब मैनचेस्टर सिटी की तरफ से इल्के गुंडोगन ने 84वें और केविन डि ब्रून ने 90वें मिनट में गोल करके अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।
लैकेजेट ने आर्सेनल को हार से बचाया :
एलेक्जेंडर लैकेजेट और वेस्ट हेम के दो खिलाडि़यों के आत्मघाती गोल की मदद से आर्सेनल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग का मैच 3-3 से ड्रॉ करा लिया। जेसी लिंगार्ड (15वां मिनट), जार्रोड बावेन (17वां मिनट) और टॉमस सूचेक (32वां मिनट) के गोलों की मदद से वेस्ट हेम मैच में 3-0 से आगे हो गया लेकिन टॉमस सूचेक (38वां मिनट) और केग डॉसन (61वां मिनट) के आत्मघाती गोलों की मदद से आर्सेनल ने मैच में वापसी की। इसके बाद लैकेजेट ने टीम के लिए तीसरा गोल करके मैच को बराबरी खत्म कर दिया।
The post शेफील्ड युनाइटेड को हरा एफए कप के सेमीफाइनल में पहुंचा चेल्सी appeared first on Bhavtarini.