Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजस्‍थान रॉयल्‍स को बड़ा झटका, जोफ्रा आर्चर हो सकते हैं IPL 2021 से बाहर

इंग्लैंड के कप्तान ऑयन मोर्गन ने खुलासा किया कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की कोहनी की चोट बिगड़ती जा रही है और वह भारत के खिलाफ आगामी तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला और उसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर हो सकते हैं. इस 25 वर्षीय के खिलाड़ी की दाहिनी कोहनी में पहले से ही दर्द था जो अब बढ़ गया है और मोर्गन इसको लेकर सुनिश्चित नहीं है कि वह 23 मार्च से पुणे में होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला में हिस्‍सा ले पाएंगे या नहीं.


मोर्गन ने शनिवार को पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद कहा कि अभी यह आर्चर का वनडे में खेलना सुनिश्चित नहीं है. हमें उनकी स्थिति का आकलन करने के लिए इंतजार करना होगा. उनकी चोट लगातार बिगड़ती जा रही है और उसका उपचार करना जरूरी है. आईपीएल नौ अप्रैल से शुरू होगा और राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले इस तेज गेंदबाज का टी20 टूर्नामेंट के शुरू में खेलना संदिग्ध है.

मोर्गन ने कहा कि अमूमन तेज गेंदबाजों को चोट लगती रहती है. निश्चित तौर पर जोफ्रा की स्थिति अच्छी नहीं है और इसलिए मैं कह रहा हूं कि उसे निगरानी की जरूरत है. आर्चर कोहनी के दर्द के कारण ही चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे. इसके बाद उन्होंने टी20 श्रृंखला में वापसी की और चौथे मैच में 33 रन देकर चार विकेट लेकर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. भारत और इंग्‍लैंड के बीच 23 मार्च से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू होगी. तीनों मुकाबले पुणे में ही खेले जाएंगे. इससे पहले भारत ने पांच टी20 मैचों की सीरीज में इंग्‍लैंड पर 3-2 से जीत दर्ज की .



Herald