
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन की शुरुआत होने में चंद दिन बाकी हैं. इंग्लैंड सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का फोकस अब आईपीएल पर है. उन्होंने ट्रेनिंग शुरू कर दी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि आराम का कोई भी दिन नहीं. आज से सिर्फ स्पीड की बात. वीडियो में कोहली ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं. कोहली के इस वीडियो पर उनके साथी खिलाड़ी एबी डीविलियर्स ने कमेंट किया. डीविलियर्स ने कोहली की तारीफ की. उन्होंने कोहली को टैग करते हुए लिखा कि जल्द मैं भी टीम से जुड़ने वाला हूं. एबी डीविलियर्स के कमेंट पर कोहली ने जवाब दिया.
No rest days. From here on its all about speed #IPL pic.twitter.com/ULkpYmO1uI
— Virat Kohli (@imVkohli) March 29, 2021
कोहली ने साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर को जवाब देते हुए लिखा कि उम्मीद है कि आप आज भी आपकी रनिंग उतनी ही तेज होगी. कोहली और डीविलियर्स की बातचीत का सिलसिला चलता रहा. दोनों में कोई पीछे हटने को तैयार नहीं था. अब बारी डीविलियर्स की थी. डीविलियर्स ने ट्वीट किया कि कल रेस लगाते हैं. देखतें हैं कौन तेज दौड़ता है. कोहली और डिविलियर्स के बीच हो रही बातचीत में आरसीबी के देवदत्त पडिक्कल भी जुड़ गए. उन्होंने दोनों स्टार खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करने की इच्छा जताई.
No rest days. From here on its all about speed #IPL pic.twitter.com/ULkpYmO1uI
— Virat Kohli (@imVkohli) March 29, 2021
कोहली और डीविलियर्स के बीच रेस को लेकर जारी बातचीत से फैन्स में भी जोश बढ़ गया. वे ये जानने की कोशिश करने लगे कि दोनों स्टार्स के बीच रेस कब होगी. हालांकि कोहली और एबीडी ने फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं कराया. दोनों ने रेस में हिस्सा तो लिया लेकिन इसमें एक ट्विस्ट भी रहा.
Herald