Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

‘IPL के किसी भी मैच में दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति नहीं होगी’ 

नई दिल्ली
आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने रविवार को आईपीएल के शेड्यूल का ऐलान कर दिया। इस साल आईपीएल के 14वें सत्र का आयोजन 9 अप्रैल से होगा। इस बीच आईपीएल के मैच के दौरान दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति होगी या नहीं इसपर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने बयान दिया है। बृजेश पटेल ने इंसाइट स्पोर्ट को दिए बयान में इस बात की पुष्टि की है कि बीसीसीआई ने यह फैसला लिया है कि आईपीएल के किसी भी मैच में दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति नहीं होगी। 

बृजेश पटेल ने कहा कि मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि आईपीएल के इस सीजन में दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति नहीं होगी। एक भी मैच में दर्शकों के मैदान में आने की अनुमति नहीं होगी। अगले दो दिनों में गवर्निंग काउंसिलकी बैठक होगी और स्थिति का जायजा लिया जाएगा। मुंबई में मैच कराया जाए या नहीं यह मुश्किल फैसला था। लेकिन हमारा मानना है कि स्थिति बेहतर होगी। हम अपने सभी विकल्प खुले रख रहे हैं, हालात के अनुसार वेन्यू को बदला जा सकता है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा कि इस बार के आईपीएल की अहम बात यह है कि सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे, कोई भी टीम अपने घरेलू मैदान में नहीं खेलेगी। सभी टीमें 6 में से 4 जगहों पर अपने लीग मैच खेलेंगी। 

इससे साफ है कि महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक भी मैच चेन्नई में नहीं खेलेगी और रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम एक भी मैच मुंबई में नहीं खेलेगी। यानि सभी टीमें न्यूट्रल वेन्यू पर अपने मैच खेलेंगी। 

The post ‘IPL के किसी भी मैच में दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति नहीं होगी’  appeared first on Bhavtarini.