Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जब शार्दुल ठकुर की खराब फील्डिंग पर कप्तान कोहली आया गुस्सा- देखें VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 157 रनों का बचाव करने उतरी भारतीय टीम की गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों ही इस मैच में काफी लचर नजर आई। टीम के कप्तान विराट कोहली ने खुद जोस बटलर का एक आसान सा कैच टपकाया, जबकि युजवेंद्र चहल ने भी कैच छोड़ा। कैच के साथ-साथ भारतीय फील्डरों ने कई मिस फील्ड भी की और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को सेट होने का मौका दिया। ऐसा ही नजारा देखना को मिला जब इंग्लिश पारी के 14वें ओवर में शार्दुल ठाकुर द्वारा गलत एंड पर थ्रो करने को लेकर विराट कोहली उन पर भड़क उठे।

दरअसल, पारी के 12वें ओवर की चौथी गेंद पर इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने चहल की बॉल को स्कावयर लेग की तरफ खेला और तेजी से दौड़े, वहां पर फील्डिंग कर रहे शार्दुल ठाकुर थोड़े सुस्त नजर आए और उन्होंने बैटिंग एंड की तरफ थ्रो की बजाए बॉलिंग एंड की तरफ फेंका दिया। शार्दुल की फील्डिंग को देखकर विराट कोहली काफी नाखुश नजर आए। कोहली ने शार्दुल की तरफ देखा और अपनी नाराजगी भी जाहिर की। शार्दुल ठाकुर तीसरे टी20 मुकाबले में गेंदबाजी में भी काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने 3.2 ओवर के स्पेल में बिना किसी विकेट के 36 रन दिए।


अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत की टीम ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। टीम की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सीरीज में लगातार अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा। हालांकि, कोहली के अलावा, कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर नहीं खेल सका। इंग्लैंड की टीम ने 18.2 ओवर में 157 रनों के लक्ष्य को महज 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इंग्लिश टीम की तरफ से जोस बटलर 83 रन बनाकर नाबाद लौटे।



Herald