Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपने इंटरनेशनल करियर की पहली गेंद पर सिक्स लगाने को लेकर जानिए क्या बोले सूर्यकुमार - VIDEO

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए महज 31 गेंदों में 57 रनों की धमाकेदार पारी खेली। सूर्यकुमार ने अपने इंटरनेशनल करियर की पहली गेंद पर जोफ्रा आर्चर को लंबा सिक्स जड़कर सबको हैरान किया। सूर्यकुमार तीसरे ऐसे बल्लेबाज बने जिन्होंने टी20 करियर की पहली बॉल पर छक्का लगाया। 'बीसीसीआई टीवी' पर शार्दुल ठाकुर के साथ बातचीत करते हुए सूर्यकुमार ने इस शॉट को लेकर कहा कि वह जोफ्रा आर्चर के खिलाफ पहले भी खेल चुके थे और वह जानते थे कि आर्चर उनको पहली बॉल पर उनको बैकफुट पर रखने की कोशिश करेंगे।

सूर्यकुमार यादव ने इंटरनेशनल करियर की पहली गेंद पर सिक्स लगाने पर कहा कि उन्होंने आर्चर को पहले भी गेंदबाजी करते हुए देखा है और वह हमेशा ही फर्स्ट बॉल पर बल्लेबाज को बैकफुट पर रखने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि वह आईपीएल में आर्चर के खिलाफ पिछले दो से तीन साल से खेल रहे हैं और उनकी गेंदबाजी के बारे में जानते थे, यही वजह रही कि उनको यह शॉट लगाने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। मुंबई के इस बल्लेबाज ने कहा कि वह बैटिंग की शुरुआत में थोड़ा नवर्स थे, लेकिन उनको पता था कि अगर वह पहली कुछ गेंदें अच्छे से खेल लेंगे तो सब नॉर्मल हो जाएगा। सूर्यकुमार को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

चौथे टी20 मैच में मिली जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया है। टीम इंडिया की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने अपनी डेब्यू इनिंग में 57 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 37 रनों की आतिशी पारी खेली। 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड 8 विकेट के नुकसान पर 177 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट झटके। सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच 20 मार्च को इसी मैदान पर खेला जाएगा।



Herald