Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्टोक्स की गेंद पर आउट होने के बाद हैरान रह गए कोहली- देखें VIDEO

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने लंच तक 80 रन बना लिए थे। लेकिन भारत के चार प्रमुख बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। सीरीज में दूसरी बार भारत के कप्तान विराट कोहली बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उन्हें बेन स्टोक्स ने आउट किया। इससे पहले कप्तान विराट कोहली 2014 में इंग्लैंड दौरे पर ही सीरीज में दो बार बिना खाता खोले ही आउट हुए थे।


चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के बाद कप्तान कोहली क्रीज पर आए, लेकिन वह ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। कोहली ने आउट होने से पहले 7 गेंदों का सामना किया लेकिन वह खाता भी नहीं खोल पाए। बाहर जाती गेंद पर कोहली कट करना चाह रहे थे, लेकिन वह उछाल को भांप नहीं पाए। और विकेटकीपर को आसान सा कैच थमा बैठे। कोहली के आउट होते ही नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर सन्नाटा छा गया। कोहली पिछले एक साल से शतक नहीं लगा पाए हैं।


भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन कप्तान कोहली और बेन स्टोक्स के बीच नोकझोंक भी हुई थी। दिन का खेल समाप्त होने के बाद मोहम्मद सिराज ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि स्टोक्स ने उन्हें गाली दी थी, जिसके बाद कोहली ने पूरे मसले को संभाल लिया था।



Herald