Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हरियाणा करेगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की मेज़बानी

चंडीगढ़
‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ के चौथे संस्करण का आयोजन हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, शाहबाद, दिल्ली और चंडीगढ़ में 21 नवम्बर से पांच दिसम्बर तक आयोजित किया जाएगा जसमें जिसमें अंडर-18 वर्ग की खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इन खेलों के साथ ब्रिक्स गेम्स-2021 की कुछ स्पर्धाओं का भी आयोजन किया जाएगा। ब्रिक्स देशों में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन तथा दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन की अध्यक्षता में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के लिए गठित कार्यकारी समिति की मंगलवार को यहां हुई पहली बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में भारतीय खेल प्राधिकरण के वरिष्ठ निदेशक सत्य नारायण मीणा भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। मुख्य सचिव ने सम्बंधित अधिकारियों और विभागों को निर्देश दिये कि इन खेलों के आयोजन से सम्बंधित आधारभूत संरचना समेत सभी तैयारियां करने में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया गेम्स का उद्घाटन समारोह का आयोजन कोविड-19 के नियमों के अनुसार करने, प्रतिष्ठित खिलाड़ियों तथा जिन राज्यों के पारम्परिक खेलों का प्रदर्शन किया जाएगा उनके प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने, ब्रिक्स देशों के उच्चायुक्तों को आमंत्रित करने के निर्देश दिये।

The post हरियाणा करेगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की मेज़बानी appeared first on Bhavtarini.