Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला भारोत्तोलक डोप परीक्षण में फेल शिविर से बाहर

नई दिल्ली
 गुरुवार को भारतीय फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई। नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाली भारोत्तोलक को डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया। पटियाला के राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआइएस) में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा ले रही एक महिला भारोत्तोलक को प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि जिस खिलाड़ी को टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है वह भारत के स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने भारत के लिए कई मेडल जीते हैं जिसमें गोल्ड मेडल भी शामिल है। यह भारोत्तोलक राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक है और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भी रही है। इस भरोत्तोलक का 16 से 25 अप्रैल तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होना लगभग तय था।

भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (आइडब्ल्यूएलएफ) के एक सूत्र ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हां, वह डोप परीक्षण में नाकाम रही है। इसका नतीजा 10 से 15 दिन पहले आया था। राष्ट्रीय शिविर से ब्रेक लेते हुए यह भारोत्तोलक पिछले साल अक्टूबर में अपने घर गई थी जबकि राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा और स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। शिविर के लिए लौटने पर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने पिछले साल नंवबर में उनका नमूना लिया था।

भारोत्तोलक ने कथित तौर पर सप्लीमेंट का सेवन किया जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ शामिल था। सूत्र ने कहा कि घर में उसने हर्बल सप्लीमेंट का सेवन किया जिससे संभवत: ऐसा हुआ। इस भारोत्तोलक को पिछले हफ्ते राष्ट्रीय शिविर से जाने को कहा गया। नियमों के अनुसार इस भारोत्तोलक के नाम की जानकारी नहीं दी गई है। अगर उसका बी नमूना भी पॉजिटिव पाया जाता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

The post महिला भारोत्तोलक डोप परीक्षण में फेल शिविर से बाहर appeared first on Bhavtarini.