Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रतिष्ठित निशानेबाजी कोच संजय चक्रवर्ती का मुंबई में निधन

नई दिल्ली
ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग और अंजली भागवत सहित भारत को कुछ शानदार निशानेबाज देने वाले प्रतिष्ठित निशानेबाजी कोच संजय चक्रवर्ती का मुंबई में निधन हो गया। चक्रवर्ती 79 साल के थे। शनिवार रात उनका निधन हुआ।द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित चक्रवर्ती ने चार दशक के अपने करियर के दौरान कई उभरते हुए निशानेबाजों की मदद की जिन्होंने बाद में देश का नाम रोशन किया। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने उनके निधन पर शोक जताया है। एनआरएआई ने बयान में कहा, ''एनआरएआई द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता संजय चक्रवर्ती के निधन पर शोक जताता है। वह संजय सर के नाम से पहचाने जाते थे और पिछले काफी समय से बीमार थे। उन्होंने कई ऐसे निशानेबाजों को ट्रेनिंग दी जिन्होंने राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार हासिल किए। उनसे ट्रेनिंग लेने वाले अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं की सूची काफी लंबी है। भागवान उनकी आत्मा को शांति दे।उनके निधन की खबर सबसे पहले ओलंपियन जॉयदीप करमाकर ने ट्विटर पर साझा की।  करमाकर ने ट्वीट किया, ''काफी दुख के साथ द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता निशानेबाजी कोच और मेंटर संजय चक्रवर्ती सर के मुंबई में कुछ घंटे पहले निधन की दुखद खबर दे रहा हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ओलंपियन और भारतीय राइफल टीम की हाई परफोर्मेंस कोच सुमा शिरूर ने भी उनके निधन पर शोक जताया।

 

The post प्रतिष्ठित निशानेबाजी कोच संजय चक्रवर्ती का मुंबई में निधन appeared first on Bhavtarini.