Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSK vs DC: रैना ने धांसू पारी खेल की कोहली-रोहित की बराबरी

स्पोर्ट्स डेस्क | आपको बता दे की CSK के दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना ने एक साल के गैप के बाद IPL 2021 में शानदार वापसी की है। मुंबई मे खेले गए DC के खिलाफ 54 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में RCB के कप्तान कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों की बराबरी कर ली है। बता दे की अब इन तीनों खिलाड़ियों के नाम IPL में 39 फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज और SRH के कप्तान डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 48 अर्धशतक जड़े हैं।

आपको जानकारी के लिए बता दे की IPL में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की बात की जाए तो रैना, विराट और रोहित संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इस मामले में 42 अर्धशतक के साथ DC के शिखर धवन पहले नंबर पर हैं। टॉस हारने के बाद इस मैच में रैना उस समय क्रीज पर आए जब टीम ने 7 रनों के स्कोर पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से रैना और मोईन अली ने मिलकर चेन्नई की पारी को संभाला। मोईन ने 24 गेंद में 4 चौकों और 2 छक्कों के साथ 36 रन बनाकर रैना का बखूबी साथ दिया।

आपको बता दे की अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मोईन को पवेलियन भेजा जो रिवर्स स्वीप लगाने के चक्कर में शिखर धवन को कैच दे बैठे। इसके बाद अंबाती रायुडु ने आते ही आक्रामक खेल दिखाया और 16 गेंद में 23 रन बनाए। उन्हें टॉम करन ने आउट किया। दूसरे छोर पर रैना डटकर खेल रहे थे और लग ही नहीं रहा था कि वह लंबे समय से क्रिकेट से दूर थे। उन्होंने वोक्स को चौका जड़कर शुरुआत की और फिर अश्विन को 2 चौके लगातार लगाए। उन्होंने अश्विन को एक छक्का भी जड़ा।



Herald