Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSK vs KKR: धोनी के माता-पिता की हालत पर CSK के कोच जानकारी, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की IPL के 14वें सीजन में खेल रहे CSK के कप्तान MS धौनी के माता पिता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। CSK की टीम मैनेजमेंट की तरफ से यह बयान आया है कि वह धौनी के माता-पिता के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं और हर तरह की मदद पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की CSK टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने KKR के खिलाफ चेन्नई की टीम को मिली जीत के बाद कप्तान के MS धोनी के माता-पिता के बारे में बात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट देते हुए कहा, मैनेजमेंट के लिहाज से हम उनके परिवार की स्थिति से अच्छी तरह से वाकिफ हैं और एमएस के परिवार के लिए हर तरह के मदद का इंतजाम किया जा रहा है। स्थिति इस वक्त नियंत्रण में है, लेकिन हम हर एक चीज पर अगले कुछ दिनों तक नजर बनाए रखेंगे।

दोस्तों धोनी के परिवार में बीमार हुए लोगों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए फ्लेमिंग ने कहा, दोस्तों हमारी जिम्मेदारी बनती है कि इस बात को पक्का करें कि उनको जिस तरह की भी सहायता की जरूरत है, वह उन तक पहुंचे और उनके परिवार को लोग जल्दी से जल्दी स्वस्थ होकर वापस लौटें।



Herald