Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020 में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

नई दिल्ली। IPL 2021 का महाकुंभ अगले हफ्ते शुरू होने जा रहा है। IPL 2021 के सीजन में तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहने वाला है। गेंदबाज मैच दर मैच अपनी रफ्तार और स्टीक लाइन लेंथ से बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा करते नजर आएंगे। कई दिग्गज बल्लेबाजों का मानना है अगर गेंद 150 की रफ्तार से आए तो बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर पाता है। इसके बाजवूद कई बल्लेबाजों ने IPL 2020 में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए थे, जिन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था।

निकोलस पूरन

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी निकोलस पूरन ने पिछले सीजन में सिर्फ 17 गेंदों में सबसे तेज फिफ्टी लगाकर सबको चौंका दिया था। वे IPL 2020 में फास्टेस्ट 50 लगाने वाले बल्लेबाज रहे थे। निकोलस पूरन में अपनी तूफानी पारी में 7 छक्के व 5 चौकों की बदौलत 77 रनों की पारी खेली थी।

संजू सैमसन

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी संजू सैमसन ने पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। सैमसन ने अपनी तूफानी में 9 छक्के और 1 चौका जड़कर 74 रनों की पारी खेली थी।

किरेन पोलार्ड

मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज किरेन पोलार्ड ने पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तोबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 20 बॉल में 50 रन बना डाले थे। पोलार्ड ने 60 रनों की अपनी तूफानी पारी में 5 छक्के और 3 चौके लगाए थे।

हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने किंग्स इलेवन के खिलाफ 20 गेदों में अर्धशतक लगाया था। हार्दिक ने 60 रनों की अपनी ताबड़तोड़ पारी में 7 छक्के और 2 छक्के जड़े थे।

मार्कस स्टॉयनिस

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज मार्कस स्टॉयनिस ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पिछले सीजन में 20 गेंदों में अर्धशतक बना डाला था। उन्होंने 53 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 3 छक्के और 7 चौके जड़े थे।



Herald