Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: सहवाग ने 10 करोड़ रुपये का चीयरलीडर कहकर उड़ाया था मजाक, अब किया ऐसा कमेंट

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की ग्लेन मैक्सवेल ने IPL 2021 में अपनी बैटिंग से कमाल कर रखा है. RCB की ओर से खेलते हुए वे लगातार दो फिफ्टी लगा चुके हैं. IPL 2021 में वे जबरदस्त रंग में दिख रहे हैं. दोस्तों ग्लेन मैक्सवेल ने SRH के बाद KKR के खिलाफ भी अर्धशतक लगाया. इस शानदार पारी से उनके आलोचकों को भी खुश कर दिया है. इन्हीं में से एक नाम वीरेंद्र सहवाग का है. सहवाग ने पिछले दिनों मैक्सवेल की काफी कड़ी आलोचना की थी.

दोस्तों ग्लेन मैक्सवेल ने केकेआर के खिलाफ 49 गेंद में नौ चौकों और तीन छक्कों से 78 रन की तूफानी पारी खेली. इस पारी से सहवाग काफी खुश हुए. उन्होंने ट्वीट कर मैक्सवेल के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई और ‘लूडो’ फिल्म में इस्तेमाल किए गए ‘अलबेला’ फिल्म के गाने के जरिए मैक्सवेल की पिछली टीमों पर तंज कसा. टीम इंडिया के पूर्व ओपनर ने लिखा, ‘मैक्सवेल को आईपीएल में आखिरकार अपनी संभावनाओं के हिसाब से खेलते हुए देखकर अच्छा लगा. इसी बीच मैक्सवेल अपनी पिछली टीमों के मालिकों से कहते हुए, ओ बेटाजी… ओ बेटाजी…’

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की इससे पहले आईपीएल 2020 के बाद सहवाग ने मैक्सवेल को 10 करोड़ रुपये की चीयरलीडर कहा था. उन्होंने यह टिप्पणी आईपीएल 2020 में पंजाब किंग्स के लिए मैक्सवेल के खेल का रिव्यू करते हुए की थी. इसमें उन्होंने कहा था कि ग्लेन मैक्सवेल 10 करोड़ रुपये का चीयरलीडर पंजाब को बहुत भारी पड़ गया.



Herald