Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: नेट्स पर CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने लगाया एक हाथ से छक्का- Video हुआ वायरल

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के आगाज में गिने-चुने दिन ही बचे हैं, सभी फ्रेंचाइजी टीमें इसकी तैयारी में जुटी हुई हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने बाकी टीमों से पहले आईपीएल 2021 के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। ट्रेनिंग के दौरान टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। धोनी नेट्स पर बड़े-बड़े छक्के लगाते नजर आए हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी ताबड़तोड़ छक्के लगाते नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी आखिरी में एक हाथ से छक्का लगाते नजर आए हैं, जो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और सिर्फ आईपीएल में ही खेलते दिखेंगे। ऐसे में धोनी फैन्स को उनको मैदान पर बड़े शॉट्स लगाते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार है। सीएसके को अपना पहला मैच 10 अप्रैल को मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है।

सीएसके के लिए पिछला सीजन बिल्कुल अच्छा नहीं रहा था। आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ था कि यह टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई थी। धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। सीएसके ने जब आईपीएल 2020 में अपना आखिरी लीग मैच खेला था, उसके बाद धोनी से पूछा गया था कि क्या यह उनका आखिरी आईपीएल मैच था, जिसके बाद उन्होंने जवाब में कहा था, 'Definitely not (बिल्कुल नहीं)



Herald