Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: मॉर्गन ने बताई KKR की सबसे बड़ी ताकत, कहा...

दो बार की इंडियन प्रीमियर लीग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स पिछले 6 साल से चल रहे खिताबी सूखे को खत्म करने की कोशिश में इस सीजन के लिए तैयार है. टीम ने IPL 2020 में काफी उतार-चढ़ाव देखा था. सीजन के बीच में ही टीम की कप्तानी में बदलाव हुआ था और बिल्कुल आखिरी वक्त पर पूर्व चैंपियन प्ले ऑफ के लिए क्वालिफाई करने से चूक गई थी. पिछले सीजन के बीच में कप्तान बनाए गए ऑयन मॉर्गन इस बार एक कदम आगे बढ़ाने की उम्मीद में हैं और इसमें उनकी मदद करेगी टीम का मिडिल ऑर्डर, जिसे उन्होंने KKR की सबसे बड़ी ताकत बताया है. मॉर्गन के अलावा दिनेश कार्तिक, आंद्रेस रसल, नीतीश राणा जैसे विस्फोटक और अनुभवी बल्लेबाजों से भरी KKR की टीम का प्रदर्शन पिछले सीजन में बेहद औसत रहा था. इसकी वजह टीम की बैटिंग भी रही थी. खास तौर पर रसल की नाकामी ने KKR को सबसे ज्यादा निराश किया था. इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने इस बार की नीलामी में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया और लगभग इसी बल्लेबाजी के साथ नए सीन में उतरने जा रहे हैं.

हमारे खिलाफ खेलकर नहीं आएगा टीमों को मजा

अपनी टीम की इस सीजन की तैयारियों के बारे में बात करते हुए कप्तान मॉर्गन ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि KKR के पास काफी विविधता है और कम ही टीमें उनके खिलाफ खेलना पसंद करेंगी. अपनी टीम की ताकत के बारे में बताते हुए मॉर्गन ने कहा, “पिछले साल के कई सकारात्मक पहलुओं में से एक हमारे मिडिल ऑर्डर की विविधता थी और लचीलापन था कि हम कभी सुनील नरेन या कभी या कभी दिनेश कार्ति को प्रमोट कर सकते थे. मिडिल ऑर्डर में इतनी ताकत है कि अगर हम अच्छे से खेलते हैं, तो कई टीमों को हमारे खिलाफ खेलने में मजा नहीं आएगा.”

हरभजन के आने से स्पिन और मजबूत


इतना ही नहीं, मॉर्गन अपनी टीम के स्पिन विभाग से भी खुश हैं क्योंकि हरभजन सिंह के आने से उसे और मजबूती मिली है. मॉर्गन ने कहा कि चेन्नई की धीमी पिचों को ध्यान में रखते हुए इससे उनका स्पिन विभाग मजबूत होगा. उन्होंने कहा, “हरभजन को हमारी टीम से जोड़ने से हमारी टीम मजबूत हुई है. जब आप हमारे स्पिन विभाग को पूर्ण रूप से देखोगे तो यह टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ में से एक है.”



Herald