Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: खोटा सिक्‍का समझ RCB ने जिसे निकाला, आज वो राजस्थान टीम से खेलकर लेगा बदला!

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL का 14वां सीजन कई सारे हैरान कर देने वाले आंकड़े लेकर सामने आया है. इसमें RCB टीम का शुरुआती तीनों मैच जीतना भी शामिल है तो SRH का पहली बार शुरुआती तीनों मैच हारना भी दर्ज है. दोस्तों आपको बता दे की इन सबके बीच आज IPL के इस सीजन में आमना-सामना होगा 2 धुरंधर टीमों का. एक तरफ है विराट कोहली ( Virat kohli) की अगुआई में अंक तालिका में शीर्ष स्‍थान कब्‍जाने वाली RCB की टीम तो दूसरी ओर है RR की टीम जो अपने शुरुआती 3 में से 2 मैच हार चुकी है और छठे स्‍थान पर कायम है.

लेकिन ये टक्‍कर सिर्फ 2 टीमों की ही नहीं है बल्कि एक ऐसे खिलाड़ी की भी है जिसे विराट कोहली ( Virat kohli) के खिलाफ बहुत कुछ साबित करना है. इस खिलाड़ी का नाम शिवम दुबे है जो इस सीजन में राजस्‍थान टीम की ओर से खेल रहे हैं.

दोस्तों बता दे की शिवम दुबे (Shivam Dubey) IPL के पिछले सीजन में RCB टीम का हिस्‍सा थे. मगर लगातार खराब प्रदर्शन के चलते विराट कोहली ( Virat kohli) ने उन्‍हें टीम से निकाल दिया था. अब दुबे के पास RCB के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर खुद को साबित करने का अच्‍छा मौका है. हालांकि दोस्तों शिवम राजस्‍थान टीम के लिए भी मौजूदा सीजन में अब तक कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. उन्‍होंने टीम के लिए 3 मैचों में 14 की औसत और 100 के स्‍ट्राइक रेट से सिर्फ 42 रन ही बनाए हैं. हालांकि RCB के खिलाफ वो अपने लचर प्रदर्शन को पीछे छोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे.



Herald