

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की IPL 14 वे सीजन मे 23वें मैच SRH और CSK के बीच बुधवार को मैच खेला गया। जिसमे डेविड वॉर्नर ने शानदार पारी खेली। इस मैच मे वॉर्नर ने 55 गेंदों पर 57 रन बनाए. वॉर्नर ने इस पारी में तीन चौके और दो छक्के जड़े. दोस्तों इस शानदार पारी के साथ ही वॉर्नर ने 3 अहम रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा दिया.
.jpg)
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की वॉर्नर ने टी20 में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज हो गए हैं. इसके अलावा आईपीएल में 50 अर्धशतक लगाने वाले वह पहले खिलाड़ी हो गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन 43 अर्धशतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि आरसीबी के विराट कोहली 40 अर्धशतकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

दोस्तों वॉर्नर आईपीएल में 200 से ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शुमार हो गए हैं. ऐसा करने वाले वह चौथे विदेशी बल्लेबाज हैं. क्रिस गेल (354),एबी डिविलियर्स (245) और कीरोन पोलार्ड (202) भी आईपीएल में 200 से ज्यादा सिक्स जड़ चुके हैं. वॉर्नर के नाम अब 201 छक्के हैं
Herald