Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: दिल्ली के इस युवा खिलाड़ी ने तोड़ा फैन्स का दिल, देखें VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क | आपको बता दे की DC के खिलाफ IPL 2021 के अपने पहले मैच में CSK की टीम को टॉस हाराने के बाद बल्लेबाजी करनी पड़ी। इस दोरान CSK की शुरुआत बेहद खराब रही, जिसमें दोनों ओपनर फाफ डुप्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ 7 रनों आउट हो गए। जिसके बाद टीम को मोईन अली और सुरेश रैना ने संभाला, जिन्होंने तीसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़े। टीम को आखिर ओवरों में अपने MS धोनी से तेज पारी की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने इस बार निराश किया। धोनी बिना खाता खोले तेज गेंदबाज आवेश खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

आपको बता दे की धोनी सुरेश रैना की जबरदस्त पारी के खत्म होने के बाद क्रीज पर उतरे थे। इस समय स्कोर 137-5 था टीम और फ़ैंस को उम्मीद थी कि धोनी शानदार शॉट लगाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। टीम ने 137 के स्कोर पर अपना छठा विकेट गंवा दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस तरह धोनी अपने IPL करियर में चौथी बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। धोनी इससे पहले आखिरी बार 2015 में मुंबई के खिलाफ बिना कोई रन बनाए आउट हुए थे।

इस मैच में चेन्नई की तरफ से पूरे एक साल बाद खेलने उतरे दिग्गज बल्लेबाज सुरेश ने जबरदस्त फिफ्टी लगाई| लेकिन रनआउट हो गए रैना ने 36 गेंदों पर 54 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसमें तीन चौके और 4 बेहतरीन छक्के शामिल हैं।



Herald