Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: अंपायर के इस फेसले पर गुस्सा हुए रोहित शर्मा, देखें VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने IPL 14 सीजन के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 52 गेंदों पर 63 रनों की शानदार पारी खेली. दोस्तों अपनी इस पारी के दौरान रोहित शर्मा अंपायर के एक फैसले से नाखुश दिखे. रोहित ने गुस्से में कुछ कहा और अंपायर के फैसले को चुनौती देते हुए DRS लिया. उनकी इस हरकत पर फैन्स ने ट्विटर पर रिएक्ट किया और घटना का Video भी अपलोड किया.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की ये घटना मुंबई की पारी के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर हुई. पंजाब के गेंदबाज मोइजेस हेनरिक्स की गेंद को रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) ने लेग साइड पर फ्लिक करने की कोशिश की. हालांकि रोहित शॉट खेलने में नाकाम रहे, लेकिन इस दौरान आवाज भी सुनी गई.

दोस्तों आपको बता दे की पंजाब के विकेटकीपर KL राहुल ने आउट की अपील. अंपायर शमसुद्दीन ने अपील पर सहमति जताते हुए रोहित को आउट करार दिया. दोस्तों रोहित शर्मा अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे और वह गुस्से में उनकी तरफ देखे. रोहित ने अंपायर के फैसले को चुनौती देते हुए DRS लिया. रिप्ले में दिखा कि रोहित शर्मा सही थे. दोस्तों बल्ले और गेंद का संपर्क नहीं हुआ था. थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को पलटते हुए रोहित को नॉट आउट करार दिया.



Herald