

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की KKR के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के रवि बिश्नोई ने सुनील नरेन का हैरतअंगेज कैच लपका. रवि बिश्नोई ने बाउंड्री पर शानदार कैच लेकर सुर्खियां बटोरीं. जिसका Video सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा हैं

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की KKR की पारी के तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर सुनील नरेन (0) ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया. डीप मिडविकेट से रवि बिश्नोई ने पहले 15-20 गज की दौड़ लगाई. जिसके बाद डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ लिया. जिसके बाद आप इस Video मे देख सकते हैं। सुनील नरेन अपना खाता भी नहीं खोल पाए. इस कैच को IPL के इस सीजन में अब तक का बेस्ट कैच कहा जा रहा है. कैच के बाद उन्होंने फील्ड पर जोरदार जश्न मनाया.
लेकिन दोस्तों इस शानदार कैच के बाद बिश्नोई से दो मिस फील्ड भी देखने को मिले, जिसके चलते दो चौके निकल गए. पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने शॉट लगाया. बिश्नोई ने डीप बैकवर्ड प्वाइंट से बाईं ओर भागते हुए गेंद तक पहुंच गए थे. लेकिन अति उत्साह में गेंद उनके हाथों से स्लिप करते हुए थर्डमैन बांउड्री से बाहर चली गई. दोस्तों ठीक अगली बॉल पर बिश्नोई ने इयोन मॉर्गन को भी चार रन तोहफे में दे दिए. मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की गेंद पर मॉर्गन ने कवर प्वाइंट की ओर शॉट लगाया, लेकिन बिश्नोई ने गेंद को आसानी से जाने दिया.
Herald