Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: शिखर धवन ने मैक्सवेल से छीन ली ऑरेंज कैप, इस गेंदबाज के पास हैं पर्पल कैप

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की IPL के 14वे सीजन मे ग्लेन मैक्सवेल और शिखर धवन का शानदार फॉर्म चल रहा हैं। धवन ने हाल ही मे पंजाब किंग्स के खिलाफ 92 रनों की पारी खेली. धवन का ये इस सीजन में दूसरा अर्धशतक है. उनकी इस पारी के दम पर दिल्ली ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. दोस्तों इसी के साथ धवन इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हो गए हैं. यानी ऑरेंज कैप धवन के पास आ गई है. उन्होंने RCB के ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ दिया हैं . जानकारी के लिए बता दे की शिखर धवन ने 3 मैचों में 62 की औसत से 186 रन बनाए हैं. वहीं, मैक्सवेल के 3 मैचों में 58.66 की औसत से 176 रन हैं. दोनों ही बल्लेबाजों के नाम 2-2 अर्धशतक हैं.

दोस्तों आपको बता दे की दिल्ली और पंजाब किंग्स के बीच मैच शुरू होने से पहले ऑरेंज कैप मैक्सवेल के पास थी. उन्होंने रविवार को KKR के खिलाफ मैच में 78 रन बनाकर इसे हासिल किया था. लेकिन दोस्तों कुछ ही घंटे के अंदर धवन ने मैक्सवेल ऑरेंज कैप छीन ली.धवन और मैक्सवेल के बाद सबसे ज्यादा रन पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने बनाए हैं. उन्होंने 3 मैचों में 52.33 की औसत से 157 रन बनाए हैं. राहुल ने भी दो अर्धशतक जड़े हैं.

दोस्तों प्वाइंट्स टेबल की बात करें, तो विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी टॉप पर है. उसने तीन मैचों में जीत दर्ज की है. उसके 6 अंक हैं. दूसरे नंबर पर DC है. उसके खाते में 4 प्वाइंट हैं. वहीं 3 मैचों में 2 जीत के साथ MI तीसरे नंबर पर हैं. IPL के इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा विकेट RCB के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने झटके हैं. उन्होंने 3 मैचों में 9 विकेट निकाले हैं. यानी पर्पल कैप हर्षल पटेल के पास है.



Herald