Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: ऋषभ पंत ने इस कारण किया था उर्वशी रौतेला को व्हाट्सअप पर ब्लॉक

मुंबई। आपको बता दे की बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक इंटरेक्टिव सेशन किया था. इस सेशन में उनके फैंस ने कई सवाल पूछे. जिनका जवाब उन्होंने भी दिया। लेकिन दोस्तों लेकिन उर्वशी के एक सवाल के जवाब ने देश भर के लाखों क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया. बता दे की उर्वशी के एक फैन ने उनसे पूछा कि उनका फेवरेट क्रिकेटर कौन है तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि वह किसी क्रिकेटर को नहीं जानतीं क्योंकि वह क्रिकेट नहीं देखती हैं. हालांकि उर्वशी रौतेला ने माना कि इंडियन लीजेंड क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के लिए उनके मन में बड़ी इज्जत है.

खबरो के अनुसार आपको बता दे की कई साल पहले उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ी थीं. लेकिन ऋषभ ने 2018 में उर्वशी को व्हाट्सअप पर ब्लॉक कर दिया था. इस रिश्ते की उड़ी अफवाहों को और हवा न मिले इसलिए क्रिकेटर ने ऐसा किया. हालांकि दोस्तों ऋषभ और उर्वशी ने कभी इन बारे में बात नहीं की. अफवाहों के बीच में ही ऋषभ पंत ने ईशा नेगी के साथ अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था. इस बारे में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Instagram) पर ऋषभ ने एक पोस्ट लिखा था कि ‘मैं तुम्हें खुश रखना चाहता हूं, क्योंकि तुम्हारी वजह से ही मैं खुश रहता हूं. वहीं ईशा नेगी ने भी ऋषभ के साथ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा था ‘माय मैन, मेरे दोस्त, मेरी जिंदगी के प्यार’.

दोस्तों आपको बता दे की बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने लुक के चलते अक्सर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में वे एक मास्क वाले वीडियो को लेकर काफी सुर्खियों में थीं. उर्वशी अक्सर वीडियो शेयर करती रहती हैं. उर्वशी ने अपनी एक ताजा बेहद ग्लैमरस वीडियो शेयर कर फैंस से कैप्शन देने के लिए कहा है.



Herald