

आपको बता दे की IPL के 14वे सीजन के हैदराबाद के पहले मैच मे केन विलियम्सन को टीम जगह नहीं मिली। विलियम्सन को करियर की शुरुआत में कई लोगों ने टी20 बल्लेबाज नहीं माना था, लेकिन न्यूजीलैंड के इस कप्तान ने साबित किया कि वह खेल से इस सबसे छोटे और तेज प्रारूप में भी रन करने का दम रखते हैं. IPL में SRH के लिए खेल रहे विलियम्सन अक्सर सीजन की शुरुआत में अंतिम-11 का हिस्सा नहीं होते हैं. इस बार भी सनराइजर्स ने सीजन के अपने पहले मैच में विलियम्सन को जगह नहीं दी थी. उनकी जगह इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो खेल थे. इसकी वजह हालांकि ये नहीं है कि टीम उन्हें कमतर आंकती है बल्कि उनका पूरी तरह से मैच फिट न होना है.

आपको बता दे की विलियम्सन को I से पहले कोहनी में चोट लग गई थी. इसी कारण वह बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल थे. वह तकरीबन एक महीने पहले अपना अंतिम प्रतिस्पर्धी मैच खेले थे. SRH के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा है कि विलियमसन को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया क्योंकि उन्हें मैच फिट होने में और समय लगेगा.

दोस्तों आपको बता दे की विलियमसन ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पिछले सत्र में सनराइजर्स के लिए 11 पारियों में 317 रन बनाए थे. जॉनी बेयरस्टो ने 345 रन बनाए थे. बेलिस ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “हमें लगा कि केन को मैच फिट होने के लिए अतिरिक्त समय लगेगा. वह मैच फिट होते तो जॉनी बेयरस्टो की जगह खेलते. हम इससे चिंतित नहीं है क्योंकि भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में बेयरस्टो ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था.
Herald