
स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तो हम जिस खिलाडी के बारे मे बात कर रहै हैं वो पहली बार ये खिलाड़ी किसी IPL टीम की कप्तानी संभाल रहा है. पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ जब इस बल्लेबाज ने 119 रन बनाए तो हर किसी ने इनकी तारीफों के पुल बांध दिए । लेकिन बाकि तीन मैचों मे कुछ खास नही कर पाए। हम जिस खिलाडी के बारे मे बात कर रहै हैं उनका नाम और कोई नही बल्कि संजू सैमसन (Sanju Samson) हैं। दोस्तो संजू की समस्या उनका निरंतर अच्छा प्रदर्शन न कर पाना ही रही है. पहले भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने उन पर निशाना साधा तो अब पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी संजू सैमसन को आड़े हाथों लिया है.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की संजू सैमसन की कप्तानी में RR को 4 मैचों में से 3 में हार का सामना करना पड़ा है. तीन मैचों में संजू सैमसन का बल्ला खामोश ही रहा है. ऐसे में गौतम गंभीर(Gautam Gambhir) ने कहा है कि संजू सैमसन के साथ उनकी बल्लेबाजी में ये समस्या बनी हुई है. संजू हमेशा शुरुआत तो बहुत अच्छी करते हैं लेकिन फिर रनों का सूखा पड़ जाता है. दोस्तों गंभीर ने कहा, रोहित शर्मा, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे बल्लेबाज बड़ा स्कोर करने के बाद भी निरंतर उपयोगी योगदान देते हैं, लेकिन संजू के साथ ऐसा नहीं है.

दोस्तों गौतम गंभीर ने आगे कहा, अगर आप पिछले कई IPL देखोगे तो पता चलेगा कि संजू सैमसन (Sanju Samson) टूर्नामेंट की की शुरुआत अच्छी करते हैं, लेकिन उनके मामले में या तो सबकुछ होता है या कुछ नहीं. ऐसे में आपके प्रदर्शन का ग्राफ अनियमित ही रहता है. जबकि एक अच्छे खिलाड़ी का ग्राफ हमेशा संतुलन में रहता है. अगर दोस्तो आप रोहित शर्मा, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स का देखें तो पाएंगे कि वो 80 या उससे ज्यादा रन बनाने के बाद भी कभी 0 या 1 या 10 रन नहीं बनाते बल्कि अगली कुछ पारियों में भी 30-40 रन का योगदान देते ही हैं.
Herald