

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले मे पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज दीपक हुड्डा की आतिशी पारी देखने को मिली. दोस्तो दीपक ने महज 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान उनके बल्ले से छक्के और चौका की बरसात देखने को मिली. लेकिन दोस्तों हम पहले बात करते हैं राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पंजाब की पारी की शुरूआत मयंक अग्रवाल और KL राहुल ने की लेकिन जल्द ही मयंक अग्रवाल का विकेट गिर गया दोस्तों जिसके बाद आए क्रिश गेल 28 बॉल पर 40 रन बनाकर आउट हो गए जिसके बाद दीपक हुड्डा का तूफान

दीपक हुड्डा ने आउट होने से पहले 28 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने चार चौके और 6 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। ये सभी छक्के लाजवाब थे और फैन्स ने मैच के दौरान इनका खूब लुत्फ उठाया। डुड्डा ने इस दौरान एक छक्का बिना देखे लगाया, इसे आमतौर पर नो लुक सिक्स कहा जाता है। मतलब हुड्डा ने छक्का लगाते हुए गेंद की तरफ नहीं देखा।

दीपक हुड्डा अनकैप्ड भारतीय क्रिकेटर्स की सूची में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं. इस लिस्ट में पहले स्थान पर ईशान किशन हैं, जिन्होंने आईपीएल 2018 के दौरान महज 17 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था.
Herald