Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: कोलकता के खिलाफ मैक्सवेल और डीविलियर्स का आया तूफान

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के 14वे सीजन में ग्लेन मैक्सवेल और एबी डीविलियर्स का बल्ला हल्ला बोला। पिछले मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतक जड़ने वाले मैक्सवेल ने कोलकता के खिलाफ भी शानदार पारी खेली.

मैक्सवेल ने चेन्नई की मुश्किल पिच पर महज 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. साल 2016 से आईपीएल अर्धशतक के लिए तरस रहे ग्लेन मैक्सवेल ने इस सीजन बैक-टू-बैक अर्धशतक जड़े हैं. इससे पिछले मैच में भी मैक्सवेल ने हैदराबाद के खिलाफ 59 रन की पारी खेली थी. इस शानदार पारी से विराट कोहली डगआउट में बेहद खुश दिखे. उन्होंने डगआउट से बाहर निकल झुककर इस विस्फोटक बल्लेबाज के लिये तालियां बजाई.

मैक्सवेल की ये पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि जब वो क्रीज पर आए थे तो बैंगलोर ने दूसरे ओवर में ही दो विकेट खो दिये थे जिसमें से एक विराट कोहली थे । ग्लेन मैक्सवेल ने क्रीज पर आते ही स्पिनर्स पर हल्ला बोला. जिन स्पिनर्स के खिलाफ देवदत पडिक्कल को खेलने में दिक्कत पेश आ रही थी, मैक्सवेल उन्हीं को निशाना बनाते नजर आए. दूसरे ओवर में ही दो विकेट खोने के बावजूद मैक्सवेल ने आरसीबी को मजबूत स्थति मे पहुचाया। लेकिन मैक्सवेल आउट होने से पहले महज 49 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्हें कमिंस ने शॉट गेंद पर भज्जी के हाथों कैच करवाया। इस पारी मे मैक्सवेल ने 9 चोक्के और 3 छक्के लगाए दोस्तों इनके बाद एबी डीविलियर्स का तूफान आया उन्होंने महज 34 गेंदों पर 76 रन बनाये इस दोरान एबी डीविलियर्स ने भी 9 चोक्के और 3 छक्के लगाए ।



Herald