

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की IPL 2021 में अभी तक कुल 11 मैच खेले जा चुके हैं। इन 11 मैचों में RCB इकलौती ऐसी टीम है, जिसने अभी तक किसी मैच में हार का स्वाद नहीं चखा है। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की विराट कोहली की कप्तानी वाली इस टीम ने अभी तक मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता इन टीमों से शानदार जीत हासिल की हैं। इस सीजन में RCB ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों डिपार्टमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। रविवार (18 अप्रैल) को KKR के खिलाफ मैच में आरसीबी ने 38 रनों से जीत दर्ज की। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की आंद्रे रसेल क्रीज पर थे और 17वें, 18वें ओवर में क्रम से 20 और 15 रन आ चुके थे।

19वां ओवर करने के लिए विराट ने गेंद सिराज को थमाई और स्ट्राइक पर रसेल थे तो आरसीबी फैन्स भी काफी टेंशन में थे। सिराज ने 19वें ओवर में महज एक रन दिया। उन्होंने पहली पांच गेंदों पर रसेल को एक भी रन बनाने का मौका नहीं दिया। मैच के बाद विराट कोहली ने सिराज की तारीफ की उन्होंने कहा सिराज को रसेल को किया ओवर (19वां ओवर जिसमें सिर्फ एक रन बना)। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से वह अलग गेंदबाज बन गया है और आज उसने मैच खत्म किया।

दोस्तों आपको बता दे की KKR को आखिरी के दो ओवरों में जीत के लिए 44 रन बनाने थे, रसेल क्रीज पर थे, तो यह नामुमकिन सा तो नहीं लग रहा था। दोस्तों सिराज ने 19वें ओवर में एक ही रन दिया और इस तरह से KKR को आखिरी ओवर में 43 रनों का असंभव सा टारगेट मिल गया। दोस्तों सिराज की सोशल मीडिया पर भी खूब तारीफ हुई है। उन्होंने जिस तरह से रसेल को सटीक यॉर्कर गेंद डाली, उसने हर किसी का दिल जीत लिया।
Herald