

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच को चेन्नई में खेले गया। जिसमे दिल्ली ने आसान जीत दर्ज की हैं। लेकिन दोस्तों IPL 2021 के मैच में बड़ा विवाद होने से बच गया. दरअसल, दोस्तों मुंबई इंडियंस के गेंदबाज कीरोन पोलार्ड ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज शिखर धवन को 'मांकड़िंग' की चेतावनी दी.
क्या था पूरा मामला?
#MIvsDC pic.twitter.com/7k1MVPBEFU
— MumbaiCha Fan (@mumbaichafan) April 20, 2021
आपको बता दे की DC की बल्लेबाजी के दौरान मुंबई इंडियंस के गेंदबाज कीरोन पोलार्ड दिल्ली की पारी का 10वां ओवर फेंक रहे थे. जब वह ओवर की दूसरी गेंद कर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि DC के बल्लेबाज शिखर धवन रन लेने की कोशिश में गेंद डालने से पहले ही क्रीज से बाहर निकल गए. दोस्तों आपको बता दे की कीरोन पोलार्ड इसके बाद रुककर धवन को क्रीज में रहने की वॉर्निंग दे रहे थे. कीरोन पोलार्ड ने धवन को मांकडिंग के जरिए आउट करने की वॉर्निंग दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी शेयर किया जा रहा है. 'मांकडिंग' को लेकर IPL 2019 में भी विवाद खड़ा हो गया था. जब किंग्स इलेवन पंजाब के तत्कालीन कप्तान रहे रविचंद्रन अश्विन का RR के बल्लेबाज जोस बटलर को मांकड़ करने का विवाद सुर्खियों में रहा था.
क्या होती है Mankading?
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए पूर्व भारतीय स्पिनर वीनू मांकड़ के नाम पर पड़ा यह आउट करने का तरीका क्रिकेट के नियमों के अतंर्गत है, लेकिन कुछ इसे खेल भावना के खिलाफ मानते हैं. दोस्तों वीनू मांकड़ ने 1947 में इसी तरीके से ऑस्ट्रेलिया के बिल ब्राउन को आउट किया था. दोस्तों मैच में दूसरे छोर पर खड़ा बल्लेबाज अगर गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटने से पहले क्रीज से बाहर निकल आए तो उसे रन आउट करने को Mankading कहते हैं. दोस्तों भारतीयों में कपिल देव ने दक्षिण अफ्रीका के पीटर कर्स्टन को 1992-93 की सीरीज के दौरान Mankading से आउट किया था. वहीं, घरेलू क्रिकेट में स्पिनर मुरली कार्तिक ने बंगाल के संदीपन दास को रणजी ट्रॉफी मैच में इसी तरह से आउट किया था.
Herald