.jpg)
.jpg)
IPL 2020 की उपविजेता टीम दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच मोहम्मद कैफ ने दावा किया है कि उनकी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो खिताब जीत सकते हैं। शनिवार को क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम के प्रैक्टिस सेशन में मौजूद रहने वाले मोहम्मद कैफ ने कहा है कि दिल्ली की टीम आइपीएल 2021 के खिताब जीत से कम कुछ और नहीं चाहती असिस्टेंट कोच कैफ ने कहा, "हम इस साल एक कदम और आगे जाना चाहते हैं और यही दिल्ली कैपिटल्स टीम का लक्ष्य है। हमारे पास खिताब जीतने के लिए खिलाड़ी हैं। हम पिछले साल बहुत करीब थे और इस सीजन के लिए प्लस पॉइंट यह है कि रिषभ पंत जैसे अधिकांश खिलाड़ी काफी क्रिकेट खेल रहे हैं।

वे खेल के संपर्क में रहे हैं और इसलिए वे आइपीएल में अच्छी लय में हैं। कैफ ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने शनिवार को अपने अभ्यास सत्र के दौरान रोशनी में कैच प्रैक्टिस भी की। उन्होंने एक वेब पोर्टल से बात करते हुए कहा, "खिलाड़ी पिछले कुछ दिनों में बल्लेबाजी और गेंदबाजी अभ्यास कर रहे हैं। एक कोचिंग समूह के रूप में हमने आज के अभ्यास सत्र में फील्डिंग स्किल पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया। खिलाड़ियों ने कुछ कैच लपके। यह एक बेहतरीन सत्र था। मैं टीम के कई युवा खिलाड़ियों और अनुभवी खिलाड़ियों से भी मिला। रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे के साथ मेरी अच्छी बातचीत हुई।
दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग अपनी क्वारंटाइन अवधि पूरी करने के बाद जल्द ही टीम के साथ अपने पहले प्रशिक्षण सत्र में भाग लेंगे। कैफ ने कहा कि कोचिंग स्टाफ 9 अप्रैल से शुरू होने वाले आइपीएल से पहले आने वाले दिनों में टीम के अभ्यास सत्र की योजना तैयार करेगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए बुरी खबर ये है कि उनकी टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर इस बार टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे, जबकि अक्षर पटेल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Herald