Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

K. L. Rahul : इस तरह हुई थी K. L. राहुल की क्रिकेट में एंट्री

लोकेश राहुल, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज, के एल राहुल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 1992 में बैंगलोर में जन्मे राहुल ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और पहले 6 मैचों में 3 शतक बनाए। शुरुआत में सिडनी, कोलंबो और फिर किंग्स्टन में राहुल ने शतक जमाया, अपने वनडे डेब्यू के लिए राहुल को लगभग दो साल इंतजार करना पड़ा लेकिन उन्होंने इस प्रारूप में भी खुद को साबित किया।

भारत में पहला शतक 199 रन: जुलाई 2016 से मार्च 2017 के बीच, राहुल ने 12 टेस्ट मैच खेले और 55.52 की औसत से 944 रन बनाए। उन्होंने चेन्नई में भारतीय सरजमीं पर अपना पहला टेस्ट शतक जमाया और वह दोहरे शतक के साथ सिर्फ एक रन से पीछे रह गए। उन्होंने दिसंबर 2016 में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 199 रन बनाए थे।



धोनी को टेस्ट कैप सौंपी गई: राहुल ने अपना पहला टेस्ट मैच दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेला। राहुल को तत्कालीन कप्तान एमएस धोनी ने टेस्ट कैप सौंपी। संयोगवश, वह मैच भी धोनी का आखिरी टेस्ट था। राहुल डेब्यू मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और पहली पारी में 3 रन बनाकर आउट हो गए और दूसरी पारी में सिर्फ 1 रन बना सके।

सलामी बल्लेबाज के रूप में डेब्यू वनडे और टेस्ट में सेंचुरी: आपको बता दें कि राहुल ने ओपनर के रूप में अपने पहले टेस्ट और डेब्यू दोनों ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक बनाया है। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू के बाद, उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में अपना दूसरा टेस्ट मैच खेला और 110 रन बनाए। उन्होंने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में अपनी पारी की शुरुआत की और 100 रन बनाकर नाबाद लौटे।



Herald