Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MI vs KKR: MI जीत की पटरी पर लौटना चाहेगा, कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद शानदार

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की 5 बार की चैंपियन मुंबई टीम आईपीएलके अपने दूसरे मुकाबले में मंगलवार को KKR से मुकाबला होगा. जानकारी के लिए बता दे की मुंबई को जहां पहले मैच मे विराट कोहली की टीम RCB से हार मिली है. दूसरी ओर KKR ने टी20 लीग में शानदार शुरुआत की है. टीम ने पहले मुकाबले में SRH को 10 रन से हराया. ऐसे में मुंबई की टीम यह मैच जीतकर वापसी करना चाहेगी. दोस्तो पिछले 2 सीजन की बात की जाए तो KKR की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी है.

टीम की ओर से टॉप ऑर्डर में नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल ने अच्छा खेल दिखाया. दोस्तो वहीं मुंबई की बात की जाए तो पहले मैच में RCB के हर्षल पटेल और एबी डिविलियर्स के शानदार प्रदर्शन के कारण टीम को हार मिली थी. मुंबई के लिए अपने पहले मैच में क्रिस लिन ने सर्वाधिक रन बनाए. हालांकि उनके कारण रोहित शर्मा रन आउट हुए थे. विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक (Quinton de Kock) इस मैच में वसापसी कर सकते हैं. ऐसे में लिन काे बाहर बैठना पड़ सकता है. सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और कायरन पोलार्ड से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. गेंदबाजी की बात की जाए तो जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट पर एक बार फिर से दारोमदार होगा.

IPL के रिकॉर्ड की बात करें तो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का पलड़ा हमेशा KKR पर भारी रहा है. पिछले 5 सीजन के हुए 11 मुकाबलों की बात तो मुंबई ने 10 में जीत दर्ज की है. केकेआर की टीम सिर्फ 1 मैच ही जीत सकी. ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो टी20 लीग में दोनों टीमों के बीच 27 मुकाबले खेले गए हैं. मुंबई की टीम ने 21 मैच जीते हैं. दूसरी ओर केकेआर की सिर्फ 6 मैच जीतने में सफल हुई है.



Herald