

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की IPL2021 में गुरुवार को DC और RR के बीच मैच खेला गया जिसमें 2008 की विजेता राजस्थान ने दिल्ली को 3 विकेट से हरा दिया. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंत के 51 रनों की मदद से राजस्थान के सामने 148 रनों का लक्ष्य रखा था. राजस्थान ने खराब शुरुआत से उबरते हुए डेविड मिलर के 43 गेंदों पर 62 रन और मॉरिस के 18 गेंदों पर नाबाद 36 रन की मदद से यह मैच तीन विकेट से जीत लिया

बता दे की इस मैच में दिल्ली जीत के बहुत करीब थी लेकिन डेविड मिलर और क्रिस मॉरिस ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से दिल्ली को हार के लिए विवश कर राजस्थान को इस सीजन की पहली जीत दिलाई। आपकी जानकारी के लिए बता दे की दिल्ली की कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत ने इस मैच में एक हैरानी भरा फैसला लिया. उन्होंने टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के कोटे के पूरे चार ओवर नहीं डलवाए.अश्विन ने राजस्थान के खिलाफ सिर्फ तीन ओवर फेंके और महज 14 रन दिए. अश्विन ने सातवां, नौवां और 11वां ओवर फेंका. उनके हिस्से विकेट नहीं आया लेकिन वह रन रोकने में कामयाब रहे. पंत उन्हें एक और ओवर डलवाते तो वे शायद मिलर को पहले ही आउट कर देते और हो सकता है मॉरिस को भी रोक लेते.
दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग को पंत का यह कदम भाया नहीं.पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि अश्विन शानदार गेंदबाजी कर रहे थे और उनसे चौथा ओवर न डलवाना टीम की गलती रही. मैच हराने के बाद ने पोंटिंग के हवाले से लिखा है, “टीम के साथ जब मुझे बैठ कर बात करने का मौका मिलेगा तो मैं इस पर निश्चित तौर पर बात करूंगा. अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की. तीन ओवरों में बिना किसी विकेट के 14 रन दिए. एक बाउंड्री भी नहीं खाई. पहले मैच में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, लेकिन उन्होंने बीते कुछ दिनों में काफी मेहनत की और इस मैच में अच्छा किया. यह हमारी तरफ से की गई गलती थी और इस पर हम बात करेंगे.
Herald