Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी ने आगे बढ़कर एक हाथ से जड़ा तूफानी छक्का, देखते रह गए सुरेश रैना - देखें Video

आईपीएल (IPL) की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी. पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने नेट्स पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है. एमएस धोनीफिर ग्राउंड पर चौके-छक्के लगाते दिखेंगे. इसका ट्रेलर उन्होंने नेट्स पर दे दिया. एमएस धोनी ने आगे बढ़कर एक हाथ से गजब का छक्का जड़ा, जिसको देखकर सुरेश रैना हैरान रह गए. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां उन्होंने एमएस धोनी को बल्लेबाजी करते दिखाया है. नेट्स पर धोनी बड़े-बड़े शॉट्स मार रहे हैं. वहीं पीछे सुरेश रैना खड़े हैं. जैसे ही धोनी ने सामने की तरफ धुआंधार छक्का जड़ा, तो सुरेश रैना देखते रह गए. सैम करन ने भी गजब का रिएक्शन दिया.

देखें Video:

आईपीएल 2020 में धोनी ने 14 मैच में केवल 200 रन बनाए थे, जिसमें उनका सर्वेश्रेष्ठ स्कोर 47 रन रहा था. आईपीएल के 13वें सीजन में सीएसके 7वें नंबर पर रही थी. इस बार सीएसके अपने सफर की शुरूआत 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलकर करेगी. इस बार दिल्ली की कप्तानी ऋषभ पंत करने वाले हैं. ऐसे में फैन्स धोनी और पंत की कप्तानी देखने को बेताब है.



Herald