

दोस्तो आपको बता दे की देश में कोरोना संक्रमण के मामले तो लगातार घट रहे हैं, लेकिन मरने वालों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। देश कोरोना की दूसरी लहर को झेल रहा है. रोज़ लाखों की संख्या में कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है. देश में आक्सीजन की भारी कमी है जिससे कई लोगों की जान जा रही है. कोविड-19 (Covid-19) फेफड़ों पर असर डालता है जिसके कारण गंभीर मामलों में शरीर में ऑक्सीजन लेबल गिर जाता है. मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण देश में ऑक्सीजन सिलेंडर की भारी कमी देखी जा रही है.

इसको देखते हुए BCCI ने सोमवार को कोरोना से लड़ाई में भारत के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए 10 लीटर क्षमता के 2000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान करने का फैसला किया है. इस तरह वह कोविड-19 के खिलाफ चल रही लड़ाई में देश के चिकित्सा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद करेगा. महामारी की दूसरी लहर ने भारत में गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा किया है और रोजाना हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं.

बीसीसीआई ने विज्ञप्ति में कहा, ‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड सोमवार को घोषणा करता है कि वह कोविड-19 महामारी से निपटने में भारत के प्रयासों को मजबूत करने के लिए 10 लीटर के दो हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स का योगदान देगा. दोस्तों आपकी जानकारी के बता दे की लीटर के एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कीमत 60 हजार से एक लाख रुपये के बीच है और 2,000 कंसंट्रेक्टर खरीदने के लिए बीसीसीआई को लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे. महामारी की पहली लहर के दौरान बीसीसीआई ने पिछले साल पीएम केयर्स में 51 करोड़ रुपये का योगदान दिया था.
Herald