Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डीविलियर्स के इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के दिए संकेत, इस सीरीज में मिल सकता है मौका

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की पूरी दुनिया में वे मिस्‍टर 360 के नाम से मशहूर हैं. ग्राउंड का कोई ऐसा कोना नहीं है, जहां उनके बल्‍ले से निकलकर गेंद न गई हो. जी हां, हम बात कर रहे हैं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्‍तान एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) की इंटरनेशनल क्रिकेट में जल्द वापसी हो सकती हैं। डिविलियर्स को वापसी को लेकर क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के निदेशक ग्रीम स्मिथ ने कहा की उन्हे आगामी वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली टी 20 सीरीज में शामिल किया जा सकता है।


दक्षिण अफ्रीका दो टेस्ट मैचों और पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करेगा। एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने साल 2018 में अपने संन्यास लेने के फैसले से सबको चौंका दिया था। उन्होंने 15 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला।दोस्तों आपकी जानकारी के बता दे की पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच मार्क बाउचर ने संकेत दिए थे कि टी20 WC के लिए एबी डीविलियर्स (AB de Villiers) की दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम में वापसी हो सकती है। 37 साल के डिविलियर्स ने अपनी वापसी पर कहा था कि दक्षिण अफ्रीका के लिए वापस खेलना शानदार होगा।


दोस्तों उन्होंने कहा मैं आईपीएल के बाद मार्क बाउचर से बातचीत करूंगा। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के निदेशक ग्रीम स्मिथ ने भी एक महीने बाद यही संकेत दिए हैं। स्मिथ ने इमरान ताहिर और क्रिस मौरिस के साथ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान की वापसी की तरफ इशारा किया। स्मिथ का मानना है कि ऐसे खिलाड़ियों की वापसी से दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम मजबूत होगी।



Herald