
.jpeg)
स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की IPL के 14वें सीजन को मंगलवार BCCI ने अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। जिसके बाद विदेशी खिलाडी स्वदेश लौटने का इंतजार कर रहे है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की चाहत थी कि उनकी सरकार खिलाड़ियों की स्वदेश वापसी के लिए इंतजाम करें. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने साफ कर दिया कि भारत गए खिलाड़ियों को खुद से ये इंतजाम करने होंगे. इसके बाद दोस्तो अब विदेशी खिलाड़ियों खास कर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को उनके देश पहुंचाने को लेकर बातें शुरू हो गई।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने 15 मई तक भारत से जाने वाली उड़ान पर पाबंदी लगा दी है। BCCI ने मालदीव के रास्ते सभी को स्वदेश पहुंचाने का इंतजाम किया। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को आगे भविष्य में इस तरह से फैसले करने से पहले आगाह किया है।

दोस्तों आपको बता दे की ग्रीनबर्ग ने कहा, "मैं इस बात को लेकर पक्का तो नहीं हूं कि भविष्य में इसको लेकर खिलाड़ी इसको लेकर मौन हो जाएंगे या नहीं, लेकिन इतना को पक्का है कि वो सभी अब अपने किसी भी करार को साइन करने से पहले यकीनन इसको लेकर सोच विचार जरूर करेंगे। दोस्तों ये पूरी दुनिया हमारी आंखों के सामने देखते ही देखते बदल गई खासकर कोविड को लेकर और दुनिया को उस कोने में तो खासकर जहां इतने सारे केस सामने आते जा रहा है।
Herald