

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आवेश खान, जिन्हें इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में स्टैंड-बाय के रूप में शामिल किया गया है. भारतीय टीम के साथ यात्रा को तैयार खान ने कहा कि IPl के 14वे सीजन मे शानदार गेंदबाजी की जिसके कारण उनको भारतीय टीम शामिल किया हैं।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की आवेश खान ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए आठ मैचों में 14 विकेट चटकाए. आवेश खान ने कहा, "मुझे जिम्मेदारी मिली और मैंने इसका बखूबी निभाया. मैंने हर चरण में गेंदबाजी की - नई गेंद, मध्य ओवरों और डेथ ओवरों के साथ. टीम के कोच और कप्तान ने मुझे बहुत आत्मविश्वास दिया,

दोस्तों आपको बता दे की इंदौर निवासी आवेश2019-20 सीजन में 5 रणजी ट्रॉफी मैचों में 28 विकेट लिए. इस सीजन में कोविड-19 के कारण टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया था. उससे पहले, 2018-19 में, उन्होंने सात मैचों में 35 विकेट लिए. खान ने कहा, मैं पिछले दो सत्रों से घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं, लेकिन IPL ने मुझे सुर्खियों में ला दिया है. इस साल मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी, मेरे 5 मैचों में 14 विकेट हैं. दोस्तों यह पूछे जाने पर कि क्या टी20 मोड से टेस्ट मोड में स्विच करना कठिन होगा और वह अपनी गेंदबाजी में क्या बदलाव लाने की उम्मीद करते हैं, अवेश ने कहा, टेस्ट में लाइन एवं लेंथ पर ध्यान लगाना जरूरी होता है. यहां धैर्य जरूरी होता है आप जितनी धैर्य के साथ गेंदबाजी करेंगे उतना बेहतर होगा.
Herald