Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: SRH ने वार्नर को हटाया कप्तानी से, इस दिग्गज खिलाड़ी को सौंपी टीम की कमान

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की IPL की फ्रेंचाइजी SRH ने शनिवार को घोषणा की कि डेविड वार्नर को IPL के 14वें सीजन की कप्तानी से हटा दिया गया है। दोस्तों SRH की ओर से आए आधिकारिक बयान में बताया गया है कि न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन बाकी बचे सत्र में टीम की कप्तानी संभालेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दे की SRH फिलहाल 6 मैचों में सिर्फ 2 अंकों के साथ अंकतालिका में सबसे नीचे है।

दोस्तों आपको बता दे की फ्रेंचाइजी ने यह भी संकेत दिया है कि उनके अगले मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव भी हो सकता हैं और खिलाड़ियों के विदेशी सेट में निश्चित रूप से बदलाव होगा। ऐसे में RR के खिलाफ डेविड वार्नर (David Warner) को मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है। आधिकारिक बयान में SRH ने कहा है, "SRH यह घोषणा करना चाहता है कि केन विलियमसन( Kane Williamson) कल के मैच के लिए और IPL 2021 के शेष सत्र के लिए कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे। टीम प्रबंधन ने यह भी निर्णय लिया है कि वे RR के खिलाफ कल के मैच के लिए अपने विदेशी संयोजन में बदलाव करेंगे।

दोस्तों आपको बता दे की SRH की ओर से आए बयान में आगे कहा गया है, "यह निर्णय आसानी से नहीं लिया गया है, क्योंकि डेविड वार्नर ने कई वर्षों से फ्रेंचाइजी पर जो भारी प्रभाव डाला है, उसका प्रबंधन सम्मान करता है। जैसा कि हम इस सीजन के शेष भाग का सामना कर रहे हैं, हमें यकीन है कि डेविड वार्नर (David Warner) मैदान पर और बाहर दोनों जगह सफलता के लिए प्रयास करते रहेंगे।" SRH रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। टीम को आइपीएल 2021 के अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।



Herald