

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तो आपको बता दे की कोरोना पूरे देश में जंगल की आग की तरह फैल गई है. IPL के दौरान क्रिकेटर्स अपने-अपने बायो बबल में बने रहे और इस खराब समय में लोगों को अपने खेल से खुशी देने की कोशिश करते दिखाई दे रहे थे. हालांकि, टी20 लीग ऐसे माहौल में खुद को भी इस वायरस से सुरक्षित नहीं रख सकी. कई खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के कई पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद BCCI ने IPL के 14वें सीजन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया. दोस्तों हाल ही मे IPL में KKR के लिए खेलने वाले न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और अन्य खिलाड़ियों तथा सहयोगी स्टाफ के साथ चार्टर्ड उड़ान से लौट नहीं सकेंगे. वह अहमदाबाद में पृथकवास में रहेंगे और फिर चेन्नई में निजी अस्पताल में उपचार कराएंगे. सीफर्ट का रवानगी से पहले दोनों आरटीपीसीआर पॉजिटिव आया है.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की इससे पहले केकेआर के ही वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे. न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट (David White) ने कहा कि सीफर्ट के पिछले 10 दिन में 7 टेस्ट निगेटिव आए थे. उन्होंने यकीन जताया कि उनकी टीम उनका पूरा ख्याल रखेगी. उन्होंने कहा ,‘टिम के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है और हम अपनी ओर से उसकी पूरी मदद करेंगे. उम्मीद है कि उनका टेस्ट जल्दी ही निगेटिव आएगा और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.

दोस्तों उन्होंने कहा ,‘खबर मिलने के बाद से हम खिलाड़ियों के संघ के मार्फत उनके लिए मदद जुटा रहे हैं. हम उनके परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें पूरी जानकारी दी जा रही है. दोस्तों पृथकवास पूरा होने और निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद वह न्यूजीलैंड रवाना होंगे जहां 14 दिन फिर पृथकवास में रहेंगे.
Herald