Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली को फैंस ने कहा- अंडे कौन से पेड़ पर उगते हैं भाई?

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने साल 2019 में कहा था कि वह शाकाहारी हो गए हैं। हाल ही मे कोहली ने इस संबंध में फिर एक ट्वीट किया है।

दोस्तों उन्होंने लिखा, ‘मैंने कभी यह दावा नहीं किया कि मैं VEGAN हूं। हमेशा शाकाहारी होने की बात कही है…गहरी सांस लें और सब्जियां खाएं (यदि आप चाहें तो)।

दोस्तों विराट कोहली के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके मजे ले रहे हैं। जिन्हे आप इस पोस्ट मे देख सकते हैं। दोस्तों विराट कोहली को पूछ रहा है कि अंडे किस पेड़ पर उगते हैं। किसी ने लिखा, कुछ भी खाओ, बस एक शतक लगा दो। बहुत समय हो गया।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की कुछ दिन पहले विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर AMA (Ask Me Anything मुझसे कुछ भी पूछिए) सेशन आयोजित किया था। इसमें कई सारे फैंस के सवालों के जवाब दिए थे। इस सेशन के दौरान ही एक फैन ने उनसे उनकी डाइट के बारे में पूछा था।

दोस्तों जवाब में कोहली ने कहा, ‘ढेर सारी सब्जियां, कुछ अंडे, 2 कप कॉफी, दाल, क्विनोआ, ढेर सारा पालक। डोसे (Dosa) से प्यार है। हालांकि, यह सब सीमित मात्रा में लेता हूं।

दोस्तों विराट कोहली के डाइट में अंडा शामिल होने के बाद ही यह विवाद शुरू हुआ। कुछ लोगों ने सवाल किए थे कि विराट कोहली अगर अंडा खाते हैं तो फिर वह खुद को शाकाहारी क्यों बताते हैं। लोगों ने ट्विटर पर भारतीय कप्तान पर जमकर निशाना साधा।



Herald